फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukabad news

बारिश में 450 गांव व शहरी क्षेत्र के मोहल्लों की बिजली हुई गुल

Wed, 12 Aug 2020 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
farrukabad news
फर्रुखाबाद। बारिश में 450 गांवों और शहरी क्षेत्र के 20 मोहल्ला की बिजली गुल हो गई। पानी थमने पर शहरी क्षेत्र के 20 मोहल्ला और 150 गांवों की बिजली चार घंटे बाद चालू हो गई। गंगापार क्षेत्र के तीन सौ गांवों की बिजली देर रात तक चालू नहीं हो पाई।
विज्ञापन

बुधवार शाम को बारिश होने से शहरी क्षेत्र के फतेहगढ़ विद्युत उपकेंद्र की 11 केवी लाइन में फाल्ट आ गए। इससे करीब 20 मोहल्लों की बिजली गुल को गई। गंगापार क्षेत्र की 33 केवी लाइन में फाल्ट से राजेपुर, अमृतपुर, तहसील व सलेमपुर विद्युत उपकेंद्र ठप हो गया। तीन सौ गांव की बिजली गुल हो गई। हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र के फीडरों की 11केवी लाइन में फाल्ट होने से करीब 150 गांव की बिजली गुल हो गई। बारिश थमने पर फाल्टों को ठीक कर बिजली चालू की गई। हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र के फाल्ट भी लाइनमैन ने ठीक कर बिजली चालू की। बारिश से शहरी क्षेत्र के 20 मोहल्ला और हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 150 गांवों की बारिश से करीब चार घंटे बिजली बंद रही। गंगापार क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्रों की 33 केवी लाइन के फाल्ट ठीक न होने से देर रात तक 300 गांवों की बिजली बंद रही। जेई आदिल ने बताया कि फाल्टों को खोजने के लिए पेट्रोलिंग कराई जा रही है। फाल्ट मिलने पर ठीक कर गांवों की बिजली चालू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed