{"_id":"61b4f8e10f2c7125ce5b3f92","slug":"farrukabad-news-900-sacks-of-pcf-urea-seized-at-rice-mill-farrukhabad-news-knp669040790","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइसमिल पर मिली पीसीएफ की 900 बोरी यूरिया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइसमिल पर मिली पीसीएफ की 900 बोरी यूरिया सीज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव राजा नगला स्थित राइस मिल में 900 बोरी यूरिया खाद से भरे पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली एसडीएम ने पकड़ लिए। जांच में पता चला कि चार चालान पर यह खाद समितियों पर पीसीएफ गोदाम से भेजी गई थी। एसडीएम ने खाद सीज कर पीसीएफ जिला प्रबंधक से स्पष्टीकरण तलब किया है।
पीसीएफ जिला प्रबंधक के निलंबन के बाद भी खाद की हेराफेरी में सुधार नहीं हो रहा है। शुक्रवार रात को एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह के निरीक्षण के दौरान गांव राजा नगला स्थित राइस में यूरिया खाद से भरे पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़े मिले।
एसडीएम ने ट्रैक्टर चालकों को बुलवाया तो उन्होंने पीसीएफ से काटे गए चार चालान दिखाए। इसमें साधन सहकारी समिति जहानगंज को 400 बोरी कृभको यूरिया, सहकारी समिति नीबकरोरी को 250 व कनासी को इफको यूरिया की 250 बोरी कुल चार वाहनों से पहुंचानी थीं।
विज्ञापन
हेराफेरी का शक होने पर एसडीएम ने पीसीएफ के प्रभारी जिला प्रबंधक को तलब किया, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक व अपर जिला सहकारी अधिकारी को बुलाकर पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदी 900 बोरी यूरिया सीज कर दी गई।
बाद में उसे पीसीएफ के प्रभारी जिला प्रबंधक की सुपुर्दगी में दे दी गई। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जहानगंज समिति पर दो वाहनों से जाने वाली 400 बोरी यूरिया तीन वाहनों में भेजने व राइस मिल में ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़े मिलने के संबंध में पीसीएफ के प्रभारी जिला प्रबंधक राजेश कुमार से स्पष्टीकरण तलब किया है।
पेट्रोल पंप पर ट्रक में पकड़ी गई थी खाद
20 अक्तूबर को सेंट्रल जेल चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर ट्रक से कालाबाजारी के लिए ले जाई जा रही 470 बोरी खाद एसडीएम ने पकड़कर सीज कराई थी। इस मामले में परिवहन ठेकेदार सहित 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें तत्कालीन पीसीएफ जिला प्रबंधक मोहित गुप्ता को निलंबित किया जा चुका है। जबकि दो भंडार नायक, परिवहन ठेकेदार सहित पांच अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई अभी लंबित है। पूर्व में सीज की गई 470 बोरी खाद रिलीज कराने की प्रक्रिया चल रही है।