फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmers' wheat is not ready yet, there is a crisis on sowing

किसानों का गेहूं अभी तैयार नहीं, बोहनी पर संकट

Thu, 31 Mar 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Farmers' wheat is not ready yet, there is a crisis on sowing
फर्रुखाबाद। जनपद में गेहूं की सरकारी खरीद शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। इसके लिए 40 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। पर, अभी किसानों का गेहूं तैयार नहीं हुआ है। ऐसे में बोहनी पर संशय है। बता दें कि इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 40 रुपये बढ़ाकर 2015 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।
विज्ञापन

जनपद में ज्यादातर किसानों की गेहूं की फसल तैयार नहीं हुई है। इसके बावजूद गेहूं की सरकारी खरीद की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए जिले में 40 क्रय केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन

गत वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल था। इस पर शासन से 40 रुपये बढ़ाकर 2015 रुपये प्रति क्विंटल कर दी गई है। एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू करने के लिए गुरुवार को क्रय केंद्रों पर सफाई आदि तैयारियां पूरी की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के मुताबिक पिछैती गेेहूं की फसल अभी हरी है। जबकि अगैती फसल लगभग तैयार है। गेहूं की कटाई अभी एक-दो स्थानों को छोड़कर ज्यादातर जगह शुरू नहीं हुई है।
इससे एक सप्ताह तक क्रय केंद्रों में गेहूं की बिक्री न के बराबर होने की संभावना है। वहीं बाजार में इन दिनों 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं बिक रहा है। इससे भी क्रय केंद्रों पर बोहनी होना मुश्किल लग रहा है।
इन स्थानों पर खोले गए क्रय केंद्र
जनपद में गेहूं खरीद के लिए कुल 40 सरकारी क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें खाद्य विभाग के आठ, पीसीएफ के 31 व एफसीआई का एक क्रय केंद्र शामिल है। खाद्य विभाग की ओर से सातनपुर मंडी, कमालगंज मंडी, मोहम्मदाबाद मंडी, कायमगंज मंडी प्रथम व द्वितीय, शमसाबाद उपमंडी, नवाबगंज व राजेपुर हमीरपुर सोमवंशी में क्रय केंद्र खोला गया है।
पीसीएफ के 31 क्रय केंद्र खोले गए। इसमें ब्लाक बढ़पुर में आलू विकास विपणन सहकारी संघ सातनपुर मंडी, सहकारी समिति मसेनी, महलई व सहकारी संघ सरैया, ब्लाक कमालगंज में कस्बा के अलावा चुनूपुर गढ़िया, मोहम्मदाबाद में खिमसेपुर, पुठरी, मेरापुर, नीबकरोरी, हरकमपुर, पिपरगांव, कायमगंज में किसान सेवा सहकारी लिमिटेड अताईपुर, साधन सहकारी समिति रुदायन, शमसाबाद में क्षेत्रीय सहकारी समिति मंझना, साधन सहकारी समिति चिलसरा, पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र मंझना, नवाबगंज में सहकारी समिति मई रसीदपुर व ब्लाक राजेपुर में सहकारी समिति खंडौली, सलेमपुर आंतर, जिला सहकारी संघ अहिलामई, हरसिंहपुर, अमृतपुर, बदनपुर, पिथनापुर, गांधी, महमदगंज, बरुआ, नयागांव हुसैनपुर हड़ाई, राजेपुर व आलू विकास विपणन सहकारी संघ कनकापुर राजेपुर में बनाया गया है। इसके अलावा एफसीआई का एक क्रय केंद्र सातनपुर मंडी में खोला गया।

गेहूं खरीद की तैयारियां पूरी
‘जिले में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद के लिए सभी 40 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्रय केंद्र प्रभारियों को केंद्र खोलकर बैठने के निर्देश दिए गए हैं।
विवेक सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed