फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmers seeking to bring relief

किसानों को राहत दिलवाने की मांग

Thu, 09 Jun 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,
अमर उजाला ब्यूरो, Updated Thu, 09 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Farmers seeking to bring relief
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने किसान नेता। - फोटो : अमर उजाला
 भारतीय किसान मजदूर यूनियन के  पदाधिकारियों ने जिले को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने के बाद भी अभी तक कोई राहत नहीं मिलने पर आक्रोश जताया है। कहा कि लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में 12 जून को क्रांति सभा का होगी, जिसमें जिले के किसान बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।  
विज्ञापन


बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। इसमें जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने के बाद भी किसानों को कोई लाभ नहीं मिलने की शिकायत की गई है। मांग की गई है कि किसानों को हर स्तर पर रा्हत दिया जाए।  किसानों को 18 घंटे बिजली मुहैया कराई जाए, ग्रामसभा सिरौली में चल रही चकबंदी निरस्त की जाए।
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि तालाबों के पास लगेे सरकारी नलकूपों से किसानों को सिंचाई के लिए पानी मुहैया कराया जाए। किसानों को सूखा राहत का लाभ दिलाया जाए। किसानों पर हो रही सरकारी वसूली रोकने, कर्जे माफ करने, नहरो, रजवाहों व माइनरों में पानी टेल तक पहुंचाने और वर्ष 2015-16 का गन्ने का शेष भुगतान अविलंब हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत, राममोहन दीक्षित, श्यामकुमार पांडेय, संजय गंगवार, गिरीशचंद्र शर्मा, रामनरेश राजपूत, सुशील दीक्षित और नवीनचंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed