{"_id":"68e2ba71abddbf690b071266","slug":"farmers-land-in-palani-south-submerged-in-the-river-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-130959-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पैलानी दक्षिण में किसानों की जमीन नदी में समाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पैलानी दक्षिण में किसानों की जमीन नदी में समाई
Mon, 06 Oct 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो-20, पैलानी दक्षिण में कटान करती गंगा। संवाद
शमसाबाद। गंगा नदी के तेज कटान से पैलानी दक्षिण क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। नदी का प्रवाह लगातार गांव की ओर बढ़ रहा है, जिससे कई किसानों की जमीन कटकर बह चुकी है। बढ़ते खतरे को देखते हुए ग्रामीण अपने मकान और सामान हटाने में जुट गए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि नदी का जलस्तर कम होने के कारण कटान तेज हो गया है। कई बीघा उपजाऊ भूमि नदी में समा चुकी है, इससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तटबंध निर्माण और राहत कार्य शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो कई घर और खेत नदी में समा सकते हैं।
ग्राम प्रधान जुबैर खान ने बताया कि कटान से हो रहे नुकसान के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी गई है। बताया कि कटान का खतरा इतना बढ़ गया है कि ग्रामीणों ने रात में जागकर पहरा देना शुरू कर दिया है।