{"_id":"6696d2f4dd8946446b0ab424","slug":"farmers-body-found-in-the-field-accused-of-murder-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103459-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: खेत में मिला किसान का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: खेत में मिला किसान का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खेत की जुताई कराने गए एक किसान का शव पुलिया के पास पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना मऊदरवाजा के गांव लोहापानी मजरा हरजू नगला निवासी समरपाल (50) मंगलवार सुबह तीन बजे खेत की जुताई कराने गए थे। चार बजे के करीब सूचना मिलने पर पहुंचे मौसेरे भाई जगदीश को खेत के कुछ दूर पुलिया के पास समरपाल का शव पड़ा देखा। सूचना पर परिवार के अलावा गांव के तमाम लोग पहुंच गए। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं थे।
भाई हीरालाल ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उसके दो पुत्र पंकज और विपिन हैं। पंकज ने बताया कि पिता खेत पर गए थे। उनके साथ कोई अनहोनी हुई है। समरपाल के छोटे भाई हीरालाल, वेदराम, ओमप्रकाश और कुलदीप हैं। पत्नी ऊषा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।