फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmer riding bicycle dies due to collision with loader

Farrukhabad News: लोडर की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

Sat, 29 Jun 2024 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Farmer riding bicycle dies due to collision with loader
फर्रुखाबाद। लोडर की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध किसान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव पुनपालपुर निवासी रामनाथ(65) खेती करते थे। शुक्रवार की सुबह लगभग 6:30 बजे रामनाथ साइकिल से खेत की ओर जा रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रहे लोडर ने रामनाथ के सीधी टक्कर मार दी। चालक टक्कर मारकर लोडर को तेजी से भगा कर ले गया। ग्रामीण की सूचना पर पुत्र समरपाल, ध्रुव सिंह, भाई श्रीराम, ज्ञान सिंह, पत्नी प्रेमलता सहित परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। सभी दहाड़े मारकर रोने लगे।

परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल कर पूरे मामले की जानकारी की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। प्रथम सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed