फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmer drowns while crossing Ganga in fog, dies

Farrukhabad News: कोहरे में गंगा पार करते समय किसान डूबा, मौत

Tue, 16 Dec 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Farmer drowns while crossing Ganga in fog, dies
कायमगंज। गंगा पार कटरी क्षेत्र में मंगलवार सुबह गेहूं की सिंचाई कर घर लौट रहे एक किसान की घने कोहरे के बीच नदी में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के गांव गंधिया निवासी माखनलाल (32) कटरी में स्थित अपने करीब आठ बीघा गेहूं के खेत की सिंचाई करने के बाद घर वापस आ रहा था। गंगा क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था। इससे रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। इसी दौरान गंगा पार करते समय संतुलन बिगड़ने से वह नदी के गहरे पानी में डूब गया। काफी देर तक किसान के घर न लौटने पर परिजन चिंतित होने लगे। कुछ समय बाद मौके पर मौजूद मंगूलाल ने गंगा में शव उतराते देखा, जिसकी सूचना उसने तत्काल परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। शाम को कुंआखेड़ा चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माखनलाल के परिवार में पत्नी सावित्री के अलावा दो बच्चे हैं, जिनमें 12 वर्षीय योगेश और 5 वर्षीय विनीत शामिल हैं। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed