फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmer dies due to electric shock while cutting fodder

Farrukhabad News: चारा काटते समय करंट लगने से किसान की मौत

Fri, 05 Jul 2024 03:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to electric shock while cutting fodder
फर्रुखाबाद। चारा काटते समय करंट लगने से किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव घाटमपुर निवासी आदेश कुमार राजपूत (30) खेती करते थे। वह गुरुवार सुबह पांच बजे मशीन से जानवरों के लिए चारा काट रहे थे। अचानक मशीन में करंट आने से आदेश कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो आदेश को बेहोश अवस्था में पड़ा पाया। परिजन आदेश को लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने आदेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पत्नी उमा देवी, भाई पेशकार, अरविंद, सर्वेश, पुत्र प्रखर व अथक का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूरे मामले की जानकारी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ भोलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया चारा काटते समय करंट लगने से किसान की मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed