फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmer dies due to car collision

Farrukhabad News: कार की टक्कर से किसान की मौत

Sat, 20 Jul 2024 05:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to car collision
फर्रुखाबाद। कार की टक्कर से किसान की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव कोकापुर निवासी साहिब सिंह यादव (58)खेती करते थे। गुरुवार शाम वह अचरा तिराहे से बाल कटवाकर आ रहे थे। पीछे से आई कार ने साहिब सिंह के टक्कर मार दी। साहिब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन साहिब सिंह को सीएचसी नवाबगंज लेकर आए। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर साहिब सिंह को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। रात को दो बजे इलाज के दौरान साहिब सिंह की मौत हो गई।

सूचना पर पत्नी अनीता, पुत्र अंशुल, पुत्री नेहा, योगिता, भाई दुर्योधन, हरिकिशोर, हरपाल, मनोज, बहन विनीता, अनीता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना पर अचरा चौकी इंचार्ज आनंद कुमार लोहिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। आनंद शर्मा ने बताया कि कार की टक्कर से किसान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed