{"_id":"6a8c910f34f898dd3b0fffe4","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-a-bike-highway-blocked-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-147451-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाइक की टक्कर से किसान की मौत, हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाइक की टक्कर से किसान की मौत, हाईवे किया जाम
विज्ञापन
अमृतपुर। बाइक की टक्कर से घास लेने जा रहे किसान घायल हो गया। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। डाक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर दिया। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर परिजन ने जाम लगा दिया।
थाना क्षेत्र राजेपुर के गांव डबरी निवासी उदयवीर (42) सोमवार को घास काटने जा रहे थे। रामगंगा पुल के निकट सामने से तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। उदयवीर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार वाहन छोड़ कर भाग गया। परिजन को सूचना मिलने पर वे घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने इटावा-बरेली हाईवे जाम कर दिया। एक टेंपो में तोड़फोड़ की गई।
राजेपुर थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह व सीओ आलोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाकर उदयवीर को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भेज दिया। डॉक्टर हिमांशु राजपूत ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में डॉक्टर ने उदयवीर को मृत घोषित कर दिया। शव को मॉर्चरी में रखवाने के दौरान परिजन व सिपाही के बीच नोकझोंक होने लगी। परिजन का कहना था कि जब उदयवीर की मौत हो चुकी थी तो लोहिया अस्पताल क्यों लेकर आए। पत्नी सरोज, पुत्री अंशिका, रिमाशी, कार्तिक व मां रामवती रो-रोकर बेहाल हो गईं।