{"_id":"61d4973e8202121be43860a0","slug":"fansi-farrukhabad-news-knp673567769","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कार्यशाला में ठेके पर काम करता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कार्यशाला में ठेके पर काम करता था
विज्ञापन
पंकज की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। पेड़ से मफलर के सहारे युवक का शव लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते गांव के ही कुछ लोगों पर बेटे की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। मृतक रोडवेज कार्यशाला में ठेके पर मिस्त्री का काम करता था। साल भर पहले ही उसकी शादी हुई थी।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव खंदिया निवासी पंकज यादव (25) मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से खेत की ओर निकला था। करीब 10 बजे गांव के कुछ बच्चे पतेल काटने के लिए शिवशंकर के अमरूद के बाग में गए, तो पेड़ पर उसका शव मफलर से लटका देखकर चीख पड़े। इसके बाद परिजन भी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। मां शशि देवी व छोटे भाई अनुज ने पंकज की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पति की मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी शिवानी बदहवास हो गई। मृतक की ससुराल शाहाबाद हरदोई में हैं।
पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। शव की तलाशी पर पुलिस को मोबाइल मिला है। पुलिस उसकी सीडीआर खंगाल रही है। देर शाम पंकज के पिता बिशन पाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव की ही एक युवती से बेटे का प्रेम प्रसंग था, युवती के ही परिजनों ने बेटे की हत्या की है। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का, पीएम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। इसके बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी। उधर, फतेहगढ़ रोडवेज कार्यशाला में पंकज की मौत की सूचना पर कर्मचारी नेता पंकज वर्मा के नेतृत्व में शोकसभा हुई। प्रभारी फोरमैन लालाराम, अतुल, मुनेश, इसरार, अनुपम, रोबिन व आनंद आदि रहे।

गांव खंदिया में रोते बिलखते पंकज के परिजन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

गांव खंदिया में घटनास्थल पर जांच करती फोरेंसिक टीम। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन