{"_id":"5f00ab148ebc3e42c50a7c5e","slug":"family-sleeping-outside-thieves-cash-jewelry-crossed-farrukhabad-news-knp569296128","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर से नौ लाख के जेवर व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के घर से नौ लाख के जेवर व नकदी चोरी
विज्ञापन
जटपुरा कलाई में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : FARRUKHABAD
बाहर सोते रहे परिजन, चोरों ने नगदी, जेवर किया पार
शमसाबाद। परिवार समेत घर के बाहर चबूतरे पर सो रहे किसान के घर से चोर शुक्रवार रात दो लाख की नगदी व जेवर ले गए। खाली बक्सा घर के पास खेत में ही छोड़ दिया। किसान ने भूमि के बैनामे के लिए रुपये बैंक से निकाले थे, जो बक्से में ही रखे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। हलांकि तहरीर मिलने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
थानाक्षेत्र के गांव जटपुर कैलियाई निवासी जवाहर सिंह ने शुक्रवार को बैंक से दो लाख रुपये भूमि के बैनामे के लिए निकाले थे। उन्होंने रुपये घर में बक्से में रख दिए थे। रात को वह अपने पुत्रों के साथ दरवाजे के बाहर चबूतरे पर सो गए थे, इसलिए घर का मुख्य दरवाजा खुला था। घर के अंदर पुत्र धर्मपाल की पत्नी सो रही थी।
रात में किसी समय चोर घर के अंदर घुसे और कमरे में रखा बक्सा उठा ले गए। घर से दूर खेत में जाकर बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे दो लाख रुपये की नगदी व सात लाख के जेवर चोरी कर लिए। बक्से में रखे कपड़े आदि वहीं पर फेंक दिए। शनिवार सुबह धर्मपाल की पत्नी सोकर उठी और कमरे में रखा बक्सा गायब देखा तो शोर मचाया। परिजनों ने घर के आसपास देखना शुरू किया तो खेत में बक्सा मिला। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। एसओ जेएल सोनकर ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट की जाएगी।