फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Family members create ruckus in CHC over girl's death

Farrukhabad News: बच्ची की मौत पर परिजनों ने सीएचसी में किया हंगामा

Mon, 29 Jul 2024 01:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Family members create ruckus in CHC over girl's death
कायमगंज। मासूम बच्ची की सीएचसी में मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। भीड़ ने वहां मौजूद गार्ड से हाथापाई कर दी। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। रोते-बिलखते परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन


गांव कायमपुर निवासी सरिता (4) पुत्री आदित्य कई दिनों से बीमार थी। परिजन पिछले सप्ताह सीएचसी से दवा ले गए थे। उन्होंने कई निजी डॉक्टरों से भी इलाज कराया। रविवार को उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन सरिता को एक निजी अस्पताल ले गए। वहां हालत और बिगड़ने पर निजी डॉक्टर ने सीएचसी ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन

परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। कुछ ही देर में बच्ची ने दम तोड़ दिया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्साधिकारी ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर ऑक्सीजन न लगाने का आरोप लगाया। डॉक्टर का कहना है उस समय बिजली ही नहीं थी। बच्ची का इलाज शुरू होने से पहले ही मौत हो गई। परिजन हंगामा करने लगे। भीड़ का रोक रहे गार्ड से लोगों ने हाथापाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर चौकी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मामला रफा-दफा करा किया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। चौकी प्रभारी वीएस तिवारी ने बताया कि परिजन गुमराह थे। शव का पंचनामा भरकर उनके सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने लिखित दे दिया कि वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। अस्पताल से कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed