{"_id":"6578ad63e5412dcf2a080164","slug":"family-members-accused-of-murder-of-husband-and-son-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-6108-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: परिजनों पर लगाया पति व बेटे की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: परिजनों पर लगाया पति व बेटे की हत्या का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव बहवलपुर निवासी महिला ने परिजनों पर पति व बेटे की हत्या और भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया। इस संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
गांव बहवलपुर निवासी अशोक कुमार उर्फ बुधपाल की पत्नी संगीता ने जिलाधिकारी से शिकायत की। कहा कि उसके पांच पुत्रियां हैं। वह कुछ वर्षों से पति व परिवार के साथ दिल्ली में रह रही थी। गांव में करीब 35-40 बीघा पैतृक भूमि है। जून में जमीन की बुआई के लिए पति गांव गए थे। सात सितंबर को परिजनों ने पति को छत से गिराकर हत्या कर दी। जब वह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गई तो परिजनों ने उसे रोक लिया।
8 दिसंबर की रात उसके बेटे शिवम की हत्या कर दी गई। जब वह दिल्ली से आई तो परिजनों ने उसे भगा दिया। बेटे का शव देने से मना कर उसकी भी हत्या करने की धमकी दी। गांव के कुछ लोगों ने बेटे का शव दिलवा दिया। उसके बेटे ने दो दिन पहले ही फोन पर परिजनों द्वारा मारपीट करने की बात बताई थी।
विज्ञापन
महिला ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट दर्ज करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उसे न्याय दिलाने की मांग की। संगीता के साथ उसकी बेटी दीपिका, सुहानी, नैंसी, काजल व तानिया भी थी।