फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Falling trees in local shoppers stampede, major disaster averted

पेड़ गिरने स्थानीय दुकानदारों में मची भगदड़, बड़ा हादसा टला

Sat, 23 Jul 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sat, 23 Jul 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Falling trees in local shoppers stampede, major disaster averted
सड़क जाम होने के बाद पेड़ के नीचे से गुजरतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
शनिवार की दोपहर हुई बरसात में फतेहगढ़- फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर मिशन अस्पताल से चंद कदमों की दूरी पर शीशम को पेड़ जड़ से उखड़ कर गिर पड़ा। इसके गिरने से बिजली की लाइन, फुटपाथ पर रखा खोखा और जमीन पर रखकर बिक्री कर रहे हेमलेट टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। इसकी चपेट में राहगीर न आने से बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन


बिजली के तार टूटने से दो दर्जन मोहल्लो की बिजली सप्लाई ठप हो गई और सड़क पर जाम लग गया। देर शाम पेड़काट कर रास्ता साफ किया गया।



मिशन अस्पताल से चंद कदमों की दूसरी पर शीशम को पेड़ खड़ा था। इसी दौरान शीशम का पेड़ अचानक जमीन से उखड़ा और सड़क की ओर झुकने लगा। यह देखकर आसपास दुकानों के नीचे बरसात से बचाने को खड़े राहगीरों में भगदड़ मच गई। फुटपाथ पर हैलमेट बेच रहे सुभाष वहां से भाग खड़े हुए। पेड़ फर्रुखाबाद- फतेहगढ़ गांव पर गिर पड़ा और इसकी डाले आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय की छत पर जाकर टिक गई। पेड़ गिरने के दौरान सड़क पर बरसात के कारण आवागमन कम हो रहा था।
विज्ञापन


इस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। पेड़ की चपेट में आने से मिल्कडेरी फीडर की 11 हजार लाइन के तार क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर बरसात बंद होने के बाद एसडीओ राहुल बाबू कटियार, एसडीओ शैलेन्द्र कटियार अवर अभियंताओं के साथ मौके पर आए और पेड़ को कटवाने का काम शुरू कराया। पुलिस ने आवास विकास रास्ते से वाहनों को डायवर्ट किया। देर शाम तक पेड़ कटने के बाद आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन तार टूटने के कारण दो दर्जन से अधिक मोहल्लों की बिजली सप्लाई बंद रही। तारों को ठीक कराने का काम शुरू कराया गया। एसडीओ राहुल बाबू कटियार ने बताया कि नए तार डालकर सप्लाई शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed