फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Falling from the roof, death, Kohram

सभासद पति की छत से गिरकर मौत, मचा कोहराम

Sat, 18 Mar 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Sat, 18 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Falling from the roof, death, Kohram
पति के शव पर रोती भाजपा नेत्री रश्मी दुबे एवं परिवारीजनों को ढ़ाढस बंधातीं पूर्व चेयरमै - फोटो : amarujala
 भाजपा नेत्री व सभासद रश्मी दुबे के पति एवं ईंट भट्ठा मालिक बृजेश दुबे की छत के जाल से नीचे गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन



शनिवार की सुबह नगर के मोहल्ला मेहंदीबाग नई कालोनी निवासी भाजपा नेत्री व  नगरपालिका सभासद रश्मी दुबे के पति ईंट भट्ठा कारोबारी बृजेश दुबे अपने घर की ऊपरी मंजिल पर फ्रिज चढ़ाने के लिए छत पर जाकर जाल खोल रहे थे।

जैसे ही उन्होंने जाल खोला तभी अचानक अनियंत्रित होकर नीचे आंगन में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



भट्ठा कारोबारी की असमय मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी पर भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य पूर्व चेयरमैन डॉ. मिथलेश अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष रीता गंगवार उनके पति डॉ. शरद गंगवार सहित भाजपा के जिला पदाधिकारियों के अलावा पालिका के सभी सभासद पहुंचे और हादसे पर गहरा शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार को ढांढस बधाया। परिवारीजनों ने बताया कि भटठा कारोबारी के परिवार में दो पुत्रियां व एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed