{"_id":"6240a4dd4f3b22686b53926f","slug":"fake-distribution-of-oil-gram-salt-with-free-ration-farrukhabad-news-knp6878460108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त राशन के साथ तेल, चना, नमक का फर्जी वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त राशन के साथ तेल, चना, नमक का फर्जी वितरण
विज्ञापन
गुतासी स्थित कोटेदार के यहां से राशन लेने आए कार्ड धारक। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कार्डधारकों को मुफ्त राशन के साथ तेल, चना और नमक के पैकेट तो नहीं दिए जा रहे हैं, लेकिन ई-पास मशीन पर इनका पूरा वितरण दिखाया जा रहा है। पूछने पर कोटेदार कहते हैं कि गोदाम से ही ये वस्तुएं नहीं मिलीं तो कार्डधारकों को कहां से दें। कार्डधारकों के नाम रजिस्टर पर नोट कर रहे हैं। गोदाम से मिलते ही बांटा जाएगा।
जिले में 793 राशन कोटे की दुकानें हैं। इन दुकानों से तीन लाख 55 हजार से अधिक कार्डधारकों को राशन दिया जाता है। तीन माह से प्रथम चरण के वितरण में राशन के साथ तेल, चना, नमक भी कार्डधारकों को मुफ्त मिल रहा है, लेकिन मार्च के पहले चरण के राशन वितरण में शुरू से ही अव्यवस्था रही। गोदामों से कोटेदारों को राशन तो पूरा मिला, लेकिन तेल, चना, नमक की कटौती चलती रही।
18 मार्च तक होने वाले राशन वितरण की तीन बार तिथि बढ़ाकर अब 28 मार्च निर्धारित है। हालात ये हैं कि खाद्य विभाग की गोदामों से करीब 10 प्रतिशत कोटेदारों को पूरी सामग्री का उठान नहीं कराया गया। किसी कोटेदार को चना कम दिया गया तो किसी को तेल व नमक कम मिला। सात से आठ फीसदी कोटेदार तो ऐसे हैं, जिन्हें कार्डों के हिसाब से राशन तो मिला, लेकिन तेल, चना, नमक बिल्कुल दिया ही नहीं गया।
विज्ञापन
कोटेदार के पास स्टाक में एक भी वस्तु कम होने पर ई-पास मशीन से वितरण रुक जाता था, 28 मार्च राशन वितरण की अंतिम तिथि होने से अधिकारियों ने ई-पास पूरी तरह चालू करा दी। इससे कोटेदार बिना तेल, चना, नमक के ही कार्डधारकों को राशन दे रहे हैं, जबकि ई-पास मशीन पर राशन के साथ तेल, चना, नमक का वितरण भी दिखाया जा रहा है।
बढ़पुर ब्लाक की ग्राम पंचायत गुतासी में कोटेदार अरविंद सिंह गंगवार राशन बांट रहे थे। राशन के साथ नमक, चना तेल न मिलने पर कार्डधारकों ने प्रधान आशीष मिश्रा से शिकायत की। इस पर प्रधान मौके पर गए। कोटेदार ने कहा कि जब गोदाम से ही तेल, चना, नमक नहीं मिला तो वह कहां से दे दें। अधिकारी 28 मार्च तक राशन वितरण का दबाव बना रहे हैं।
उनका कहना है कि तेल, चना, नमक के पैकेट बाद में मिल जाएंगे, तभी कार्डधारकों को वितरित कर देना। इस पर प्रधान ने पूर्ति निरीक्षक इंद्रजीत से बात की तो उन्होंने बताया कि यह प्रकरण आला अधिकारियों के भी संज्ञान में है। तेल, चना, नमक उपलब्ध होने पर दे दिया जाएगा। प्रधान ने एसडीएम से भी शिकायत की लेकिन उन्होंने भी पूर्ति विभाग से जानकारी करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
सातनपुर स्थित गोदाम प्रभारी नीरू ने बताया कि उनके पास शहर व ब्लाक बढ़पुर के कुल 151 कोटेदार हैं। इनमें 13 कोटेदारों को तेल, चना, नमक नहीं मिला, सिर्फ राशन दिया गया है। तीन कोटेदारों को तेल, चना, नमक पर्याप्त मात्रा में नहीं दिया गया। नैफेड से अंतिम तिथि तक वितरण के लिए ई-पास मशीन चालू करा दी गई। इससे ऑनलाइन तो पूरा वितरण दिखेगा, लेकिन कोटेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि तेल, चना, नमक न मिलने वाले कार्डधारकों के नाम रजिस्टर पर दर्ज कर लें, जिससे तेल, चना, नमक उपलब्ध होने पर बांटा जा सके। सभी ब्लाक स्तरीय गोदामों की यही स्थिति है।
सभी कार्डधारकों को मिलेगी पूरी सामग्री : डीएम
डीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि करीब 50 कोटेदारों को तेल, चना, नमक न मिल पाने का मामला संज्ञान में आया है। एक-दो दिन में उपलब्ध होने पर कोटेदारों से कार्डधारकों को वितरण कराया जाएगा। उपलब्धता के बावजूद जो कोटेदार राशन के साथ तेल, चना, नमक का वितरण नहीं कर रहे हैं। इसकी सीधे शिकायत करें। तत्काल कार्रवाई की जाएगी।