फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Faces lit up upon receiving relief kits, but carrying them away was a struggle.

Farrukhabad News: राहत किट पाकर खिले चेहरे, ले जाने में छूटे पसीने

Fri, 04 Sep 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Faces lit up upon receiving relief kits, but carrying them away was a struggle.
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बाढ़ क्षेत्र का हेलीकॉप्टर से निरीक्षण किया। इसके बाद वह पुलिस लाइन स्थित सभास्थल पहुंचे। वहां सबसे पहले उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को राहत किट बांटी, इससे जरूरतमंदों के चेहरे खिल गए। मुख्यमंत्री के जाने के बाद जब बाढ़ पीड़ित राहत सामग्री लेकर चले तो वाहन तक पहुंचने में उनके पसीने छूट गए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री सीधे सभास्थल पर बाढ़ पीड़ितों के पास पहुंचे। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से बात की। उन्हें आलू, चावल, आटा, चीनी, चाय, मसाला, दाल, नहाने व कपड़े का साबुन, बाल्टी, मोमिया सहित 26 आइटम की करीब 50 किलो वजन की राहत किट बांटी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोग न तो निराश हों और न ही खुद को अकेला समझें। शासन और प्रशासन उनके दुख-दर्द में साथ खड़ा है। उन्होंने मंच से कहा कि जब जिले के विधायकों के साथ लखनऊ में उनकी बैठक हुई तो उन्होंने सबसे पहले बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के बारे में जानकारी की। फर्रुखाबाद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर उनकी सीधी नजर रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बाढ़ से बेघर हुए 10 पीड़ितों को आवासीय भूमि आवंटन का पट्टा और मुख्यमंत्री आवास के लिए एक लाख 20 हजार रुपये के प्रतीकात्मक चेक दिए। मुख्यमंत्री की सभा में कुल 31 बाढ़ पीड़ितों को भूमि आवंटन का पट्टा और मुख्यमंत्री आवास का लाभ दिया गया।


डेढ़ किमी चलना पड़ा पैदल

मुख्यमंत्री की सभा तक लाने के लिए ब्लॉकों में बसें लगाई गईं। इन बसों को स्टेडियम व रोडवेज वर्कशॉप में ही रोक दिया गया। रखा तिराहे पर बसों से सवारियां उतार दी गईं। इससे सभा स्थल तक पहुंचने के लिए लोगों को एक से डेढ़ किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।


बैरियर पर रोकी गईं बाइकें

मुख्यमंत्री की सभा में कोई खलल न पड़े, इसके लिए भारत माता मंदिर के पास व जिला जेल चौराहे पर लगे बैरियर पर ही पुलिस ने बाइक सवारों को रोक लिया और बाइकें खड़ी कराने के लिए बाद आगे बढ़ने की अनुमति दी गई।
काला अंगोछा व काले कपड़े उतरवाए गए
मुख्यमंत्री की सभा में जाने वाले लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर रही। इस दौरान जो भी काले कपड़े पहने दिखा उन्हें पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। काले कपड़े उतारने या फिर कपड़े बदलकर आने के लिए कहा गया। यहां तक कि लोगों का काला अंगोछा भी रखवा लिया गया। कुछ मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनकर जा रही थीं, उन्हें रोककर महिला पुलिस कर्मियों ने समझाया। इससे वह बुर्का उतारकर सलवार सूट में मुख्यमंत्री की सभा में पहुंचीं।



बाबा नीबकरोरी की पावन धरा को मेरा सादर नमन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद आने से पहले एक्स पर एक पोस्ट डाली। उन्होंने कहा कि बाबा नीबकरोरी की पावन धरा फर्रुखाबाद को मेरा सादर नमन। आज मैं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करूंगा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछने के साथ समस्याओं की जानकारी लेंगे और बाढ़ राहत सामग्री बांटूंगा। इस दौरान राहत किट वितरण व बचाव कार्य की समीक्षा करूंगा। प्रत्येक जरूरतमंद तक भोजन, दवा व अन्य सामग्री पहुंच सके। डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed