फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Extra SDM inquiring into the mother-in-law's mother-in-law and hope worker घn farrukhabad

नर्स से छिनी नौकरी, डॉक्टर का वेतन रुका

Thu, 22 Nov 2018 11:56 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Thu, 22 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Extra SDM inquiring into the mother-in-law's mother-in-law and hope worker घn farrukhabad
प्रसूता की सास व आशा कार्यकर्ता से पूछताछ करते अतिरिक्त एसडीएम ब्रजकिशोर। - फोटो : अमर उजाला
कमालगंज  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर ही प्रसव व नवजात की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को अतिरिक्त एसडीएम बृजकिशोर दुबे और डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव शाक्य की जांच के बाद आरोपी नर्स की संविदा समाप्त कर दी गई। डॉक्टर का एक माह का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए गए। प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है।
विज्ञापन


भूलनपुर चिरपुरा गांव के पुष्पेंद्र बुधवार दोपहर को प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी रीतू (26) को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा था। आरोप है कि स्टाफ नर्स रश्मि ने उसे भर्ती नहीं किया और धक्का देकर भगा दिया। रीतू को स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर ही प्रसव हो गया, लेकिन नवजात की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को डीएम ने एसडीएम बृजकिशोर दुबे और डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव शाक्य को जांच के लिए भेजा। दोनों ही अधिकारियों ने जांच की और संबंधित लोगों के अलग-अलग बयान दर्ज किए। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज एसडीएम अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव शाक्य ने बताया कि अस्पताल के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ रही है। इसकी रिपोर्ट सीएमओ को दी जाएगी। सीएमओ ने उनकी रिपोर्ट पर स्टाफ नर्स रश्मि की संविदा समाप्त कर दी। उन्होंने बताया कि घटना के समय अस्पताल में मौजूद डॉक्टर विकास पटेल का भी वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed