फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   exPradhan dies by tractor collision

गंगा स्नान को जा रहे पूर्व प्रधान की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत

Fri, 26 Feb 2021 06:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
exPradhan dies by tractor collision
झम्मन सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
ट्रैक्टर की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत
विज्ञापन

कायमगंज। गांव विराहिमपुर के पास जनपद एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव गनपतपुर बढ़ापुर निवासी पूर्व प्रधान की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। भीड़ को हटाने का प्रयास कर रही पुलिस से पीड़ित परिवार की नोकझोंक हो गई। बाद में पहुंचे एसडीएम व सीओ ने लोगों को समझाकर हटा दिया।
जनपद एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव गनपतपुर बढ़ापुर निवासी पूर्व प्रधान झम्मन सिंह राठौर (60) अपने छोटे पुत्र राजकुमार के साथ शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बाइक से गंगा स्नान करने जा रहे थे। एटा की सीमा से जुड़े गांव विराहिमपुर के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक पर बैठे झम्मन सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

उनके ऊपर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राजकुमार ने सूचना दी तो घटना स्थल से 25 किमी दूर गांव से काफी ग्रामीण पहुंच गए। भीड़ ने ट्रैक्टर पकड़ लिया। चालक भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे ले लिया और आगे बढ़े तो मृतक के परिजनों ने पुलिस पर ट्रैक्टर छोड़ने का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जमा भीड़ को पुलिस ने हटाने का प्रयास किया तो परिजन भिड़ गए। मौके पर भीड़ बढ़ती देख सर्किल के अन्य थानों की भी फोर्स बुला ली गई। करीब एक घंटे बाद एसडीएम नरेंद्र सिंह, सीओ राजवीर सिंह गौर मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने माइक से एलान किया कि पीड़ित परिवार के अलावा जो भी लोग हैं वह अपने-अपने घर चले जाएं।

इस पर भीड़ छटने लगी। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को पूरी मदद व कार्रवाई का भरोसा दिया। इस पर एसआई रहीस खां ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूर्व प्रधान के चार पुत्र विपिन (48), रत्नेश (40), वीपी (37), राजकुमार ( 30) व दो पुत्रियां हैं। सभी विवाहित हैं। राजकुमार ने बताया कि पिता इस वर्ष भी प्रधान पद का चुनाव लड़ने वाले थे। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed