फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Explosives were present in the former MLA's house, cylinders found safe

Farrukhabad News: पूर्व विधायक के घर में ही मौजूद था विस्फोटक, सिलिंडर मिले सुरक्षित

Thu, 19 Mar 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Explosives were present in the former MLA's house, cylinders found safe
फोटो-9 पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में रखे गैस सिलिंडर। संवाद
फर्रुखाबाद। पूर्व विधायक के घर हुए भीषण धमाके की बीडीडीएस, एटीएस व फॉरेंसिक टीमों ने जांच की। इसमें इस बात की पुष्टि हुई कि विस्फोटक कहीं बाहर से नहीं पहुंचा, बल्कि घर में ही मौजूद था। बेसमेंट में रखे सिलिंडर भी सुरक्षित मिले। इससे सिलिंडर से विस्फोट होने की आशंका भी समाप्त हो गई। इस बात की पुष्टि पुलिस अधीक्षक ने की है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक विजय सिंह के घर 17 मार्च की देर शाम हुए धमाके के मामले में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि विस्फोटक बाहर से नहीं आया। वह घर में ही मौजूद था। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर बीडीडीएस, एटीएस व फॉरेंसिक टीमों ने जांच की। साक्ष्य एकत्र कर परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। पूरे घर को सुरक्षित कर डीबीआर का अवलोकन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि घर में जो सिलिंडर रखे थे, उनके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। सिलिंडर पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई और न ही 112 पर फोन किया गया। फिर भी जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। दो लोगों के हाथ झुलसे हैं, उन्हें केजीएमयू रेफर किया गया है। सभी घायलों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी जांच रिपोर्ट आने के बाद शेष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




घर में विस्फोटक बनाए जाने की भी आशंका

पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में हुए धमाके को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय लोगों से लेकर अधिकारी व पुलिसकर्मी भी कयास लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस घर में ही रखे विस्फोटक से धमाका होने की बात कह रही है। इससे मामला और गंभीर होता जा रहा है। अधिकारियों में यह भी चर्चा रही कि घर में विस्फोटक बनाने के दौरान धमाका हुआ। इससे नजदीक बैठने वाले दो लोगों के हाथ और चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया है। वहीं जो लोग खड़े थे, उनके पैर में चोट आई है। इससे घर में होने वाली गतिविधियों पर भी बड़े सवाल उठ रहे हैं। चर्चा यह भी है कि घर में गहनता से तलाशी में और भी विस्फोटक मिलने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed