{"_id":"6605c9497f5c7da289036024","slug":"explanation-sought-from-district-malaria-officer-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-109773-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जिला मलेरिया अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जिला मलेरिया अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारी की समीक्षा की। मलेरिया विभाग का काम ठीक न मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए जिला मलेरिया अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब कर लिया।
जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह को सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 30 अप्रैल तक चलेगा। इसमें 10 अप्रैल से दस्तक अभियान होगा। डीएम ने निर्देश दिए कि डीपीआरओ व ईओ तालाबों की सफाई कराएं। पशुपालन विभाग सुअर पालन केंद्र व मुर्गी फार्माें का निरीक्षण कर कार्रवाई करें। डीपीओ को कुपोषित बच्चों की सूची बनवाने के निर्देश दिए।
कहा कि स्कूलों में मच्छर जनित बीमारियों के बारे में बच्चों को जानकारी दी जाए। कृषि व उद्यान विभाग को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने व गांव में गोष्ठी करने को कहा। बताया गया कि मलेरिया विभाग सही तरीके से जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है। इस पर डीएम ने जिला मलेरिया अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करने के साथ एक माह के कार्य का ब्योरा मांगा। सीएमओ को पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एनएचएम के तहत राष्ट्रीय रैबीज नियंत्रण कार्यक्रम की बैठक में डीएम ने कहा कि सभी पीएचसी पर एन्टी रैबीज वैक्सीन पहुंचाई जाए। उन्हाेंने कहा कि नगर पालिका पालतू जानवरों का पंजीकरण करे। अपंजीकृत जानवर मिलने पर 5000 रुपये जुर्माना लगाया जाए। सभी निकायों में जागरूकता के लिए हैंडबिल बंटवाने के साथ होर्डिंग लगवाने, पालतू जानवरों का वैक्सीन कराकर कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने आईएमए के अध्यक्ष से कहा कि सभी निजी डॉक्टरों से मतदान के लिए जागरूक कराएं और अपने पर्चे पर मतदान के स्लोगन अंकित कराएं। मतदाता पहचान पत्र लाने पर मरीज को फीस में भी छूट दी जाए। सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र, जिला कृषि अधिकारी बृजेश कुमार सिंह, उद्यान अधिकारी आरएन वर्मा आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह ने वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति व जिला पर्यावरण समिति के साथ बैठक की। डीएम ने सभी ईओ को निर्देश दिए कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध कार्रवाई कर 15 दिन में रिपोर्ट दें। डीपीआरओ से कहा कि गंगा घाटों की सफाई कराकर डीएफओ को रिपोर्ट दें। डीएम ने कहा कि सभी नालों की टैपिंग करा ली जाए। जल निगम ने बताया कि एसटीपी का कार्य 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। (संवाद)