फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Expiry medicines worth lakhs were thrown

Farrukhabad News: लाखों की एक्सपायरी दवाएं फेंकी गईं

Fri, 07 Apr 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 07 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Expiry medicines worth lakhs were thrown
फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य विभाग भले ही लोगों को सेवाएं बेहतर नहीं दे रहा है, लेकिन दवाओं की बर्बादी खूब हो रही है। लाखों की एक्सपायरी दवाएं सड़क किनारे फेंक दी गई। इसका लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की 102 व 108 सेवा की एंबुलेंस पिछले 15 दिनों से बिना जीवन रक्षक दवाई के फर्राटा भर रही हैं। उन्हें स्टोर से भी दवाई उपलब्ध नहीं कराई गई। वहीं बढ़पुर ब्लाॅक क्षेत्र में बघार नाला से आगे गांव रायपुर के पास लाखों रुपये की एक्सपायरी दवाएं सड़क किनारे फेंक दी गई हैं। इसका लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल किया है। इसमें गांव का ही एक व्यक्ति कह रहा है कि पांच अप्रैल की शाम करीब 6 बजे एक सफेद रंग की अल्टो कार आई। उस पर दो लोग सवार थे। उसी कार से यह दवाएं निकालकर सड़क किनारे फेंकी गई हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि एक्सपायरी दवाएं फेंकने के मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed