{"_id":"5e64f3648ebc3ef409734cf4","slug":"exercise-to-bring-accused-from-firozabad-jail-farrukhabad-news-knp549287912","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी को फिरोजाबाद जेल से लाने को पुलिस ने अदालत में दाखिल किया बी वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी को फिरोजाबाद जेल से लाने को पुलिस ने अदालत में दाखिल किया बी वारंट
विज्ञापन
आरोपी पुष्पेंद्र।
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। नगर के पुल गालिब तिराहा स्थित पेट्रोल पंप कर्मचारी 11 वर्ष पहले साढ़े चार लाख रुपये लेकर भाग गया था। शुक्रवार को आरोपी फिरोजाबाद में चेकिंग के दौरान तमंचा सहित पकड़ा गया था। कायमगंज पुलिस ने उसे फर्रुखाबाद लाने के लिए फिरोजाबाद की कोर्ट में बी वारंट दाखिल कर दिया है। इस पर 13 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है।
नगर के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा निवासी बाबूराम शाक्य का पुत्र पुष्पेंद्र पुल गालिब तिराहा स्थित पेट्रोल पंप पर कर्मचारी था। 12 फरवरी 2009 को वह साढ़े 4 लाख रुपये लेकर गायब हो गया था। उसकी बाइक जौरा रोड पर मिली थी। पंप मालिक ने 13 फरवरी को उसके खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया था।
इसके बाद उसके पिता बाबूराम ने 24 मई 2009 को कोर्ट के आदेश से पंप मालिक विनोद गंगवार व उनके पुत्र बंटू, विकास के खिलाफ हत्या व शव गायब करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में एफआर लग गई थी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी पर 2500 रुपये इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को फिरोजाबाद जनपद के बसई थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग में उसे तमंचा-कारतूस समेत पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि पुष्पेंद्र कायमगंज का फरार इनामी है। इस पर चौकी प्रभारी दिनेश भारती ने फिरोजाबाद अदालत में उसे फर्रुखाबाद लाने के लिए बी वारंट दाखिल किया है।
इस पर अदालत ने 13 मार्च की तिथि निर्धारित की है। चौकी प्रभारी ने बताया उक्त तिथि पर आरोपी को फर्रुखाबाद लाया जाएगा और गबन किए गए रुपये बरामद कर जेल भेजा जाएगा।