{"_id":"6564e4e4d918667f92089d04","slug":"ex-serviceman-dies-in-collision-with-pickup-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-5530-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पिकअप की टक्कर से पूर्व सैनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पिकअप की टक्कर से पूर्व सैनिक की मौत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भूसा लदी पिकअप ने साइकिल सवार पूर्व सैनिक के पीछे से टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट आने से पूर्व सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। परिजनों का हाल बेहाल हो गया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनखड़िया निवासी पूर्व सैनिक गंगाराम शाक्य(62) रविवार सुबह लगभग नौ बजे रखा चौराहे से साइकिल से घर की ओर आ रहे थे। उसी दौरान भूसा लदी पिकअप के चालक ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी। गंगाराम के सिर में गंभीर चोट आई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पिकअप को कब्जे में ले लिया। जानकारी पर पत्नी सीमा देवी, पुत्र आशीष शाक्य, नरेंद्र शाक्य व बेटी अल्का व अंजू का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि पिकअप की टक्कर से पूर्व सैनिक की मौत हो गई। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।