फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   EVM malfunctioned at half a dozen booths, voting could start late

Farrukhabad News: आधा दर्जन बूथों पर ईवीएम खराब देर से शुरू हो सका मतदान

Tue, 14 May 2024 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
EVM malfunctioned at half a dozen booths, voting could start late
फर्रुखाबाद। लोकतंत्र के महापर्व पर सुबह से ही मौसम खुशगवार हो गया। बारिश की रिमझिम पड़ती बूंदों के साथ लोग मतदान के लिए घरों से निकले। आधा दर्जन मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब होने के चलते मतदान शुरू होने में देरी हुई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से जिले के 1527 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हुई। कंपिल के बूथ संख्या 91 बरखेड़ा में ईवीएम शुरू ही नहीं हुई। पीठासीन अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने ईवीएम शुरू करवाकर लगभग आधे घंटे बाद मतदान शुरू कराया। यहां 40 मिनट वोटिंग बंद रही।
विज्ञापन

कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 243 बसई खेड़ा में भी यही हाल रहा। यहां 7:50 बजे वोट पड़ना शुरू हो सके। भोजपुर विधानसभा के बूथ संख्या 139 पर सुबह 8:10 बजे तथा कायमगंज ब्लॉक के बूथ संख्या 117 पर 7:30 बजे मतदान शुरू हो सका। शहर से लेकर गांव तक मतदान केंद्रों पर भीड़ नहीं दिखी। अमृतपुर विधानसभा के कुम्हरौर बूथ संख्या 33 पर चालीस मिनट बाद शुरू हुआ। सुबह मतदान शुरू होते ही ईवीएम दगा दे गई। इसकी सूचना सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी गई। सूचना पर दूसरी ईवीएम 40 मिनट बाद पहुंचाई गई। इसके बाद मतदान शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में तीन बजे इसी बूथ की ईवीएम फिर से दगा दे गई। तहसीलदार कर्मवीर सिंह को जानकारी दी गई। एक घंटे इस बूथ पर मतदान बंद रहा। इसके बाद दूसरी ईवीएम आने पर मतदान की प्रकिया फिर से शुरू कराई गई। गांव रूलापुर मतदान केंद्र पर सुबह एक बूथ की ईवीएम खराब मिली। ईवीएम को बदलने के लिए कहा गया। तहसीलदार ने मौके पर जाकर ईवीएम बदलवाई। इसके बाद मतदान शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed