फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Everyone should work together to make India alliance candidate win: Avinash

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को सभी मिलकर जिताएं : अविनाश

Wed, 24 Apr 2024 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Everyone should work together to make India alliance candidate win: Avinash
फर्रुखाबाद। कांग्रेस की जिला व शहर कांग्रेस कमेटी और इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ मंगलवार को भोलेपुर रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित कांग्रेस कार्यालय पर समन्वय समिति की बैठक हुई। मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि सभी लोग मिलकर इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को जिताएं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि राहुल गांधी ने देश में नफरत की दुकानों पर ताले लगा दिए हैं, जिससे भाजपा परेशान है। जनता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। फर्रुखाबाद में कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सपा के साथ खड़ा है। इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य की जीत फर्रुखाबाद में नई राजनीति का भविष्य तय करेगी।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव तौकीर आलम ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सांप्रदायिकता के खिलाफ जंग लड़ी है। 2024 में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री होंगे। पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने कहा कि इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को जिताने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed