फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Even after laying the foundation stone, the construction site of BPHU has not been decided.

Farrukhabad News: शिलान्यास के बाद भी तय नहीं हुआ बीपीएचयू का निर्माण स्थल

Fri, 15 Mar 2024 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Even after laying the foundation stone, the construction site of BPHU has not been decided.
फर्रुखाबाद। सीएचसी शमसाबाद में प्रस्तावित 47 लाख रुपये की लागत से बीपीएचयू के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बुधवार को शिलान्यास करा दिया गया। अभी तक स्वास्थ्य विभाग निर्माण स्थल भी तय नहीं कर सका है। जबकि, बिना आदेश भवन ध्वस्तीकरण कराकर लाखों रुपये का नुकसान कर दिया गया।
विज्ञापन

मरीजों को जांच की बेहतर सुविधाएं देने के लिए शासन से सीएचसी शमसाबाद में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) का निर्माण स्वीकृत है। इसमें करीब 47 लाख 22 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है। बुधवार को शहर के क्रिश्चियन काॅलेज मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभास्थल से अन्य विकास कार्यों के साथ बीपीएचयू का भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इसके बावजूद निर्माण शुरू करने के नाम पर शिलान्यास का शिलापट तक नहीं रखा गया। हालात यह हैं कि बीपीएचयू निर्माण के लिए 27 जनवरी को परिसर में बने तीन आवास बिना आदेश के ही बुलडोजर से ध्वस्त करा दिए गए। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। इसका मलबा मौके पर ही पड़ा है। अब वह स्थान बीपीएचयू निर्माण के लिए अनुपयोगी बताया जा रहा है। दूसरे स्थान पर निर्माण कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवासों के बीच में खाली पड़ी भूमि को विभागीय अवर अभियंता ने चिह्नित किया तो सीएचसी प्रभारी ने संक्रमण फैलने की आशंका जताते हुए अनुचित बताया। इससे भूमि का चयन नहीं हो सका। सीएचसी प्रभारी डॉ.सरवर इकबाल ने बताया कि भवन ध्वस्तीकरण में एफआईआर की जांच पूरी होने और मलबे की नीलामी कार्रवाई होने के बाद ही निर्माण शुरू होगा।

आवास गिराने से हुए सरकारी नुकसान के बाद दूसरे स्थान पर बीपीएचयू का निर्माण कराने का कोई मतलब नहीं है। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि एक-दो दिन में वह स्वयं सीएचसी का निरीक्षण करने जाएंगे। उचित स्थान का चयन कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed