{"_id":"61097b1f8ebc3e88d9181d7f","slug":"esma-on-ambulance-employees-union-district-president-farrukhabad-news-knp6441183116","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष समेत सात पर एस्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष समेत सात पर एस्मा
विज्ञापन
एंबुलेंस कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष पर एस्मा
फर्रुखाबाद। एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवा को बाधित करने के मामले में सीएमओ ने एंबुलेंस कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष समेत सात कर्मचारियों पर एस्मा के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। यह कार्रवाई जीवीके प्रोग्राम मैनेजर सौरभ चौहान के पत्र को संज्ञान में लेकर की गई है।
एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने पांच सूत्री मांगों के समर्थन में प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया था। 28 जुलाई को लोहिया अस्पताल में सीएमओ को चाबियां सौंपकर सभी चालक और ईएमटी लखनऊ चले गए थे। दो अगस्त को प्रोग्राम मैनेजर सौरभ चौहान ने सीएमओ को पत्र देकर अवगत कराया कि पूर्व में तैनात रहे एंबुलेंस चालक अनावश्यक रूप से संचालन का विरोध कर रहे हैं।
इससे एंबुलेंस सेवाएं बाधित हो रही हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ एस्मा के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाए। प्रोग्राम मैनेजर ने संगठन जिलाध्यक्ष कश्मीर कनौजिया, कादरीगेट निवासी शिवनीत सिंह, एटा के अलीगंज थाने के गांव जस्टपुर निवासी पुष्पेंद्र सिंह यादव, रोहिला के कृष्ण कांत यादव, मैनपुरी के बेवर क्षेत्र के गांव तिगमा निवासी आलोक यादव, हरदोई निवासी शिशिर कुमार और रूप नगर निवासी सुनील यादव पर एस्मा के तहत कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
प्रोग्राम मैनेजर के पत्र का संज्ञान लेकर सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवा दिया है। मुकदमे की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि फिलहाल सभी नामजद कर्मचारी लखनऊ में आंदोलनरत हैं।