फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Erosion increased due to the rapid speed of Ganga, villagers are worried

Farrukhabad News: गंगा के तीव्र वेग से बढ़ा कटान, ग्रामीण परेशान

Tue, 26 Aug 2025 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Erosion increased due to the rapid speed of Ganga, villagers are worried
फोटो-19, पंखियन नगला में गंगा की बाढ़ में घिरे मकान। संवाद
फर्रुखबाद। नरौरा बांध में पानी छोड़ने के चलते गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने लगी है। गंगा का जलस्तर सुबह से पांच सेमी और बढ़ चुका है। कटान के चलते पंखियन की मडै़या व कमालगंज के शेरपुर सराय में लोग अपने पक्के मकान तोड़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। जंजाली नगला व चाचूपुर में एकाएक फिर पानी बढ़ने से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। पानी के तेज बहाव के चलते लगातार संपर्क मार्ग कटते जा रहे हैं। इससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार शाम को गंगा में नरौरा बांध से 139602 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गंगा का जलस्तर 137.40 मीटर पर है, जोकि खतरे के निशान से 30 सेमी ऊपर है। वहीं रामगंगा नदी का जलस्तर पांच सेमी घटकर 135.95 मीटर पर पहुंच गया। नदी किनारे के गांव में रहने वाले लोगों ने इससे राहत की सांस ली है। राजेपुर बदायूं मार्ग पर कमर से ऊपर पानी चल रहा है। पुलिस न होने के कारण यहां लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी है। लोग जान जोखिम में डालकर यहां से निकल रहे हैं। विगत करीब एक माह से जनपद के करीब 350 गांवों के लोग बाढ़ में फंसे हैं।
विज्ञापन

मौसम खराब होने के चलते घरों में भरे बाढ़ के पानी से बचने के लिए लोगों ने छत पर आशियाना बनाया है। वहीं बरसात लोगों को सिमटने पर मजबूर कर रही है। दूर दराज के गांवों में बाढ़ में फंसे लोगों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण या तो नाव से कस्बे में दवा लेने के लिए जान जोखिम में डाल रहे हैं या फिर झोलाछाप से दवा लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------

जंजाली नगला व चाचूपुर में फिर मुसीबत

कमालगंज। नगर से दो किलोमीटर की दूरी पर बसे जंजाली नगला व चाचूपुर में एकाएक फिर पानी बढ़ने से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। पानी में बंधे बेजुबान पशु भूख से परेशान हैं। उन्हें चारा नहीं मिल पा रहा है। खेतों में धान की फसल इतनी डूब गई कि दिख भी नहीं रही कि खेत में धान गाड़ा गया था। शेरपुर सराय में तीन मकान कटान की भेंट चढ़े। अब गंगा की धारा पूर्व की ओर बढ़ने से अन्य लोगों ने राहत भरी सांस ली है। संवाद

फोटो-19, पंखियन नगला में गंगा की बाढ़ में घिरे मकान। संवाद

फोटो-19, पंखियन नगला में गंगा की बाढ़ में घिरे मकान। संवाद

फोटो-19, पंखियन नगला में गंगा की बाढ़ में घिरे मकान। संवाद

फोटो-19, पंखियन नगला में गंगा की बाढ़ में घिरे मकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed