{"_id":"620a99715284a9091e735137","slug":"entry-of-goods-vehicles-banned-from-12-o-clock-tonight-farrukhabad-news-knp6806454130","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रात 12 बजे से माल वाहनों के प्रवेश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रात 12 बजे से माल वाहनों के प्रवेश पर रोक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए आने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए 15 फरवरी की रात 12 से 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे तक जिले की सीमाओं पर सभी माल वाहन रोके जाएंगे। एसपी अशोक कुमार मीणा ने स्नान को देखते हुए कन्नौज, मैनपुरी, एटा, हरदोई, शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेज दिया है।
15 फरवरी की रात 12 बजे से कानपुर से फतेहगढ़ की ओर आने वाले माल वाहन ट्रक, टैंकर, डीसीएम, लोडर को जनपद कन्नौज की कोतवाली गुरसहायगंज क्षेत्र में रोककर छिबरामऊ के लिए डायवर्ट किया जाएगा। छिबरामऊ से जहानगंज की ओर आने वाले वाहनों को थाने के सामने रोका जाएगा।
मैनपुरी जनपद के बेवर की ओर से आने वाले वाहनों को चौकी मदनपुर व रोहिला चौराहे के पास रोका जाएगा। जनपद एटा की ओर से आने वाले वाहन अलीगंज बार्डर व कायमगंज के बाहर पितौरा तथा बेरी तिराहे पररोके जाएंगे। जनपद शाहजहांपुर, बरेली की ओर से आने वाले वाहन थाना अल्लाहगंज के हुल्लापुर तिराहे पर खड़े कराए जाएंगे।
विज्ञापन
जनपद हरदोई की ओर से आने वाले वाहन पाली थाना क्षेत्र के रूपापुर पर रोके जाएंगे। 16 फरवरी की दोपहर 12 बजे के बाद स्थित सामान्य होने के बाद सीमाओं से जनपद में वाहन प्रवेश कर सकेंगे।