फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Enhanced the value of the district youth in Nepal

युवाओं ने नेपाल में बढ़ाया जिले का मान

Wed, 11 May 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Wed, 11 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
  Enhanced the value of the district youth in Nepal
सम्मानित किए गए खिलाड़ियों के साथ एसोसिएशन के पदाधिकारी।
नेपाल के पोखरा स्टेडियम में आयोजित साउथ एशियन मोंटेक्स बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में जनपद के खिलाड़ी उप विजेता रहे। खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को नेपाल से प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।

जिले से मोंटेक्स बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए राष्ट्रीय स्तर की जूनियर टीम में तीन खिलाड़ियों अभय यादव, सिद्धार्थ चौहान और पार्थ मिश्रा का चयन किया गया था। इन लोगों के बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर भारत की टीम ने नेपाल में भूटान, बांग्लादेश व श्रीलंका की टीमोें को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। लेकिन फाइनल मैच में नेपाल की टीम ने भारत को 21 रन से हराकर खिताब जीत लिया। उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


एसोसिएशन के सचिव अरविंद चित्तौड़िया ने बताया कि खिलाड़ियों के वापस आने पर उनका सम्मान किया गया। 28 मई को खिलाड़ियों के सम्मान के लिए बढ़पुर स्थित होटल में समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार, प्रमेंद्र सक्सेना, सर्वेंद्र सिंह, सौरभ मिश्रा, अनूप, संचित, अमृत सक्सेना, हरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed