{"_id":"5740ae564f1c1b126dac7269","slug":"encroachments-removed-from-tahsil-to-crossing","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील से चौराहे तक हटाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील से चौराहे तक हटाया गया अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
Updated Sun, 22 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
पटिया तोड़ते नगर पालिका कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तीसरे दिन शनिवार को एसडीएम अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में तहसील से मुख्य चौराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
एसडीएम ने तहसील परिसर के बाहर लगे वकीलों के बिस्तर, टिन शेड, तखत, कुर्सियां आदि हटवाए। फोटो स्टेट के खोखे भी हटाए गए। बाजार में नाली के ऊपर बनी पटियों को तोड़ा गया। इस दौरान लाल रंग से चिन्हांकन कर दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि चिन्हांकन तक वह खुद ही अपना अतिक्रमण हटा लें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ने कोतवाल अजीत कुमार सिंह को निर्देश दिए कि नगर में नो इंट्री के बोर्ड लगाए जाएं और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। इस दौरान जामा मस्जिद के पास एक तंबाकू लदे ट्रैक्टर का चालान किया गया। एसडीएम ने कहा कि तहसील में आने-जाने वालों के लिए दीवार के किनारे कुर्सी डलवाई जाएगी।
नगर पालिका के ईओ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तीन लोगों से 700 रुपये जुर्माना वसूला गया है। इस दौरान तहसीलदार विनोद जोशी, चौकी प्रभारी रवेंद्र सिंह, कर अधीक्षक अरविंद शर्मा, अवधेश वर्मा, जेई मनोज मिश्रा, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।