{"_id":"66f99faec0f62ff8640caa94","slug":"encroachment-will-be-removed-from-outside-badhpur-temple-notice-issued-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-116065-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बढ़पुर मंदिर के बाहर से हटेगा अतिक्रमण, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बढ़पुर मंदिर के बाहर से हटेगा अतिक्रमण, नोटिस जारी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बढ़पुर में मंदिर के बाहर लगने वाले जाम से निजात मिलने की उम्मीद जग गई है। सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले 16 दुकानदारों को पीडब्ल्यूडी ने नोटिस जारी कर दिया है। तीन दिन में अतिक्रमण न हटाने पर विभाग की ओर से कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। नोटिस मिलने के बाद दुकानदारों में खलबली मची है।
शहर के मुख्य मार्ग पर कई स्थानों पर जाम लगना आम हो गया है। थोड़ी-थोड़ी देर में जाम लगने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क किनारे दुकान और उसके बाद ग्राहकों के वाहन खड़े होने से स्थिति और भी खराब हो जाती है।
सड़क के दोनों ओर से बसों के आने से स्थिति और बिगड़ जाती है। समय पर यातायात कर्मी और पुलिस के न होने से जाम विकराल रूप ले लेता है। शीतला माता मंदिर में कार्यक्रम होने अथवा पर्व होने पर भीड़ बढ़ जाती है। इसको देखते हुए नवरात्र से पहले ही पीडब्ल्यूडी ने अतिक्रमणकारी 16 दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
नोटिस में तीन दिन में दुकानों को हटाने के आदेश दिए गए हैं। अवर अभियंता सोहेल अहमद ने बताया कि बढ़पुर में विभाग की जमीन पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। इससे दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसको देखते हुए दुकानदारों को धारा 5-6 के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। यदि दुकानदार स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो विभाग की ओर से जेसीबी लगाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
अतिक्रमण हटाने में होने वाले खर्च को संबंधित दुकानदारों से वसूला जाएगा। बताया कि दुकानदारों ने सड़क के बीच से पांच मीटर के अंदर अतिक्रमण किया है। यह भूमि विभाग की है।
इन दुकानदारों को जारी हुए नोटिस
पवन अग्निहोत्री, विपिन, विमल, अजय त्रिपाठी, मोहित, सलमान, रामनरेश, शैलू, विमलेश, श्यामादेवी, ऊषा, कौशल किशोर, नंदकिशोर, दयाराम, अजीत और लालाराम को नोटिस जारी किए गए हैं।