{"_id":"668da7e891e871a2880cd4e6","slug":"encroachment-will-be-removed-from-22-roads-of-the-city-there-will-be-relief-from-jam-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1017-113227-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शहर की 22 सड़कों से हटेगा अतिक्रमण, मिलेगी जाम से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शहर की 22 सड़कों से हटेगा अतिक्रमण, मिलेगी जाम से निजात
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर की 22 सड़कों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। उद्योग बंधु की बैठक में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने जिलाधिकारी के सामने 22 सड़कें प्रस्तुत कीं। व्यापारियों ने अन्य सड़कों को बनाए जाने की मांग की, जिस पर डीएम ने सहमति जताई।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने एक्सईएन शहरी बृजभान सिंह को रेलवे रोड पर अंडरग्राउंड केबल डाले जाने के लिए इस्टीमेट बनाने के लिए कहा। रेलवे रोड पर पोल शिफ्टिंग का इस्टीमेट अधिक होने पर डीएम ने बिजली विभाग के एक्सईएन शहरी के साथ एक अन्य एक्सईएन और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता की कमेटी बनाकर दोबारा इस्टीमेट बनाने के लिए कहा।
डीएम ने कहा कि ई-रिक्शा का रूट बदलने के लिए नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सीओ ट्रैफिक, एआरटीओ व व्यापार मंडल के सदस्यों की कमेटी बनाई जाए। चौक पर पार्किंग स्थल चिह्नित करने को इसी कमेटी का सहयोग लें। ईओ को निर्देश दिए कि सभी फड़ लगाने वाले दुकानदारों को निर्धारित वेडिंग जोन में ही बैठाया जाए। किसी भी चौराहा पर ठेली न लगने दें। साप्ताहिक बंदी का सख्ती से पालन कराएं। सभी दुकानदारों को सूचित करें कि सड़क पर कोई सामान न रखें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी व व्यापारी आदि मौजूद रहे।