{"_id":"676b15647b1eb0af610dd670","slug":"encroachment-not-removed-from-market-shopkeepers-in-confusion-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104889-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाजार से नहीं हटा अतिक्रमण, असमंजस में दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाजार से नहीं हटा अतिक्रमण, असमंजस में दुकानदार
Wed, 25 Dec 2024 07:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 25 Dec 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की घोषणा के बावजूद मंगलवार को जिम्मेदार बाजार में नहीं पहुंचे। सुबह से अतिक्रमण हटने की आशंका को देख कुछ दुकानदारों ने अपने टिनशेड खोले। हालांकि अधिकांश लोग अतिक्रमण किए रहे।
नगर पंचायत के ईओ अखिलेश कुमार ने तीन दिन पहले माइक से प्रसारण करवाकर मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की बात कही थी। उन्होंने दुकानदारों से खुद ही अतिक्रमण हटा लेने की बात कही थी। मंगलवार सुबह से ही दुकानदार असमंजस में फंसे रहे। कुछ दुकानदारों ने टिनशेड खोलना शुरू किया, मगर दोपहर तक कोई भी अभियान शुरू नहीं हुआ।
अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाना था। जिला मुख्यालय पर एक आवश्यक बैठक की वजह से अभियान निरस्त करना पड़ा। 25 दिसंबर को सरकारी अवकाश हैै। 26 दिसंबर को पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद
विज्ञापन