फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Encroach yourself, otherwise JCB will run

दो दिन में अतिक्रमण न हटाने पर चलेगी जेसीबी

Mon, 04 Jan 2021 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Encroach yourself, otherwise JCB will run
खुद हटा लें अतिक्रमण, नहीं तो चलेगी जेसीबी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जाम की समस्या से निजात के लिए शहर के लालगेट से मिशन कंपाउंड तक अतिक्रमण हटाया जाना है। भवन और दुकान मालिकों को दो दिन तक खुद अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया है, अगर खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो प्रशासन जेसीबी से अतिक्रमण हटवाएगा।
ज्यादातर दुकानदार नाली की पटिया से आगे फुटपाथ तक दुकानें लगाते हैं। इसी तरह घरों की सीढ़ियों भी नाली की पटिया के आगे तक बना ली गई हैं। इसके आगे फुटपाथी दुकानें लग जाती हैं। सड़क संकरी होने से जाम लगा रहता है। पिछले दिनों प्रशासन ने लालगेट से लेकर मऊदरवाजा तक नाली और फुटपाथ के ऊपर से अतिक्रमण हटवाया था।
विज्ञापन

अब लालगेट से मिशन कंपाउंड तक अतिक्रमण हटाने की तैयारी है। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि लालगेट से आवास विकास तिराहे और मिशन कंपाउंड तक के भवन स्वामी, दुकानदार दो दिन में खुद अतिक्रमण हटा लें। इसके बाद प्रशासन जेसीबी से अतिक्रमण ध्वस्त करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed