फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Employees union president stabbed in electoral rivalry

एमईएस के कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष को चुनावी रंजिश में चाकू मारकर किया घायल

Sat, 07 Mar 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Employees union president stabbed in electoral rivalry
फतेहगढ़ कोतवाली में कोतवाल से शिकायत करते मारपीट में घायल एमईएस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष वृजक - फोटो : FARRUKHABAD
चुनाव की रंजिश में शनिवार को एमईएस कार्यालय में यूनियन के अध्यक्ष को कर्मचारियों ने चाकू से वार कर घायल कर दिया। मारपीट में अध्यक्ष की सोने की चेन भी गिर गई।
विज्ञापन

पुलिस ने अध्यक्ष की तहरीर पर सात कर्मचारियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कैंट एरिया की सरकारी कालोनी निवासी बृजकिशोर गुप्ता एमईएस (मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस) कार्यालय में एमटीएस हैं।
वह कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष हैं। शनिवार को वह कार्यालय में जेई राजू से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान कर्मचारी अनूप यादव, संजीव श्रीवास्तव, अजय सिंह, लालाजीत, रामगोपाल शाक्य, शमशुल हक आ गए। यह लोग अध्यक्ष से यूनियन चुनाव की रंजिश मानते हैं।
विज्ञापन

इन लोगों ने गालीगलौज कर चाकू से हमला कर दिया। जेई राजू ने भी मारपीट शुरू कर दी। चाकू लगने से बृजकिशोर गुप्ता घायल हो गए और उनकी सोने की चेन गिर गई। हमलावर जेई व कर्मचारियों ने अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट से एमईएस कार्यालय में अफरातफरी मच गई। अध्यक्ष के समर्थन में कर्मचारियों ने हंगामा कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर कर्नलगंज चौकी इंचार्ज तेजबहादुर सिपाहियों के साथ मौके पर गए।

तब तक घायल अध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता अन्य कर्मचारियों के साथ कोतवाली में आ गए। पुलिस ने अध्यक्ष की तहरीर पर जेई राजू समेत सात कर्मचारियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घायल अध्यक्ष का लोहिया में मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed