{"_id":"65e3824f9984b9effc0a8f66","slug":"employees-of-food-and-logistics-department-cheated-by-claiming-rs-420-lakh-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-108904-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: खाद्य-रसद विभाग का कर्मी बता ठगे 4.20 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: खाद्य-रसद विभाग का कर्मी बता ठगे 4.20 लाख रुपये
Sun, 03 Mar 2024 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खाद्य रसद विभाग का कर्मचारी बताकर युवक ने मकान मालिक से 4.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। युवक ने मकान मालिक को राशन का कोटा दिलाने का झांसा दिया था। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुलमंडी नवदिया निवासी सौरभ ने कोर्ट के आदेश पर जनपद कन्नौज थाना तालग्राम गांव सिघनापुर निवासी पंकज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि पंकज 11 फरवरी 2023 से किराए पर रह रहा था। तब उसने बताया था कि वह खाद्य रसद विभाग में कर्मचारी है। उसने परिचय पत्र भी दिखाया था। पंकज ने सौरभ को राशन कोटा दिलाने का भरोसा दिया।
पंकज ने 27 फरवरी से 7 जुलाई 2023 को कई बार में 1.20 लाख रुपये ले लिए। 9 अगस्त को पंकज ने तीन लाख रुपये ले लिए। बताया कि दो-तीन दिन में कोटा का आवंटन पत्र मिल जााएगा। 10 अगस्त 2023 को पंकज आफिस जाने की बात कहकर घर से गया। उसके बाद वह वापस नहीं आया।
विज्ञापन
मोबाइल पर संपर्क किया तो पंकज ने बताया कि मां की तबीयत खराब हो गई। अचानक घर जाना पड़ा। इसके बाद जब भी बात की, वह टालमटोल करता रहा। खाद्य रसद विभाग में जानकारी कि तो पता चला कि पंकज नाम को कोई कर्मचारी यहां नौकरी नहीं करता है। इस संबंध में थाने व एसपी को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।