फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Employees beaten up at petrol pump, accused of robbery

पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों को पीटा, लूट का आरोप

Mon, 23 Mar 2020 09:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Employees beaten up at petrol pump, accused of robbery
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। कमालगंज व रजीपुर के बीच मुख्य मार्ग पर स्थित नगर पंचायत अध्यक्ष के पति के पेट्रोल पंप पर सोमवार को बाइकों में पेट्रोल डलवाने आए युवकों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। ऑफिस व परिसर में तोड़फोड़ की। कर्मचारियों ने हजारों रुपये लूट ले जाने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति माहेश्वरी के पति तरुण का पेट्रोल पंप रजीपुर कमालगंज के बीच मुख्य मार्ग पर स्थित है। सोमवार शाम करीब 3.30 बजे तीन बाइकों से आठ-नौ लोग पेट्रोल डलवाने पहुंचे। इनमें से एक युवक टैंक के ऊपर लघुशंका करने लगा। कर्मचारी पंकज ने रोका तो युवकों ने पंकज को गालियां दीं और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

पंकज अपने बचाव के लिए ऑफिस की ओर भागा तो युवक परिसर में तोड़फोड़ करते हुए ऑफिस के अंदर पहुंच गए। वहां भी तोड़फोड़ की। पेट्रोल पंप पर मौजूद अनूप माहेश्वरी ने मामले की सूचना तरुण माहेश्वरी व पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सबसे पहले चीता पुलिस व दरोगा धर्वेंद्र कुमार पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गदनपुर देवराजपुर में जांच कर रहे क्षेत्राधिकारी अमृतपुर राजवीर सिंह व प्रभारी निरीक्षक अजय नारायन सिंह भी पहुंच गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मोबाइल से रिकॉर्डिंग ली। पंकज ने बताया कि अन्य कर्मचारी गदनपुर आमिल के अरविंद व लोहिया नगर कमालगंज के मुकुल के साथ भी युवकों ने मारपीट की।

उसके पास पेट्रोल बिक्री की करीब 12 हजार रुपये थे युवक उसे लूट ले गए। ऑफिस में रखे रुपये मैनेजर अनुज पालीवाल ने बचा लिए। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पेट्रोल पंप पर मारपीट हुई है। नगदी लूटने की बात संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed