फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Emphasis on making women self-reliant

सरकारी योजनाओं का लाभ देकर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर जोर

Mon, 23 Nov 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on making women self-reliant
फर्रुखाबाद। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सोमवार को शहर के नवभारत सभा भवन में श्रम विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिला श्रमिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

छात्राओं ने नाटक का मंचन कर बाल विवाह, बाल श्रम अपराध पर प्रहार किया। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में महिला सशक्तीकरण के लिए कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्रा रेखा, अपूर्वा कटियार आदि ने बाल श्रम उन्मूलन, बालविवाह उन्मूलन, बाल तस्करी की रोकथाम व महिला सशक्तीकरण पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

बाल-विवाह की रोकथाम विषय पर मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने नाटक का मंचन किया। जिलाधिकारी ने महिलाओं के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल संरक्षण अधिकारी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष, जीजीआईसी राजेपुर की प्राधानाचार्य महिलाओं को जागरूक किया। जिलाधिकारी श्रमविभाग द्वारा संचालित निर्माण कामगार मृत्यु, दिव्यांगता एवं अक्षमता पेंशन योजना के तहत मृतक आश्रित प्रेमवती पत्नी स्व.मुन्नू को दो लाख, शिवानी पत्नी स्व.लक्ष्मण को पांच लाख रुपये की चेक सौंपी।

कार्यक्रम में महिला व पुरुष श्रमिक के अलावा छात्राओं व शिक्षिकाओं ने भाग लिया। सहायक श्रमायुक्त देवेश सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरके गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed