फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   EMO fever, waiting for sample report

ईएमओ बुखार से पीड़ित, नमूने की रिपोर्ट का इंतजार

Sat, 18 Apr 2020 09:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
EMO fever, waiting for sample report
लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में बिना सुरक्षा किट के ड्यूटी करते डाक्टर व अन्य स्टाफ। - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमण के दौरान हाईरिस्क इमरजेंसी में ड्यूटी करने वाले स्टाफ को न तो सुरक्षा किट दी गई और न ही क्वारंटीन की सुविधा। इस वक्त ईएमओ डा. अभिषेक चतुर्वेदी बुखार से पीड़ित हैं। उनके समेत तीन अन्य चिकित्सकों व दो स्टाफ के लोगों का नमूना कोरोना जांच को गया है। उसकी रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी ही ऐसी सेवा है, जो 24 घंटे उपलब्ध है। क्वारंटीन सेंटरों पर स्टाफ सुरक्षा किट से लैस रहते हैं जबकि इमरजेंसी में कौन सा मरीज संक्रमित आ जाए, किसी को नहीं पता। बावजूद इसके यहां के स्टाफ को सुरक्षा किट उपलब्ध नहीं कराई गईं। हद तो यह है कि यहां स्टाफ को एन-95 मॉस्क तक नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटरों में लगे स्टाफ को 14 दिन तक घरों में क्वारंटीन टाइम भी दिया जा रहा है, जबकि इमरजेंसी स्टाफ को यह सुविधा भी नहीं मिली। इससे इमरजेंसी स्टाफ में अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईएमओ डा. अभिषेक चतुर्वेदी कई दिन से बुखार से पीड़ित हैं। हालांकि स्थानीय जांच रिपोर्ट में उन्हें टायफाइड निकला है। उनके समेत चार डाक्टरों और दो अन्य स्टाफ के नमूने भी कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं। उनकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

आइसोलेशन, इमरजेंसी में शनिवार को ही किट उपलब्ध कराई गई है। जिस स्टाफ की कोरोना ट्रेनिंग नहीं हुई है, उन्हें भी सोमवार को ट्रेनिंग दी जाएगी। स्टाफ की सुरक्षा का पूरा खयाल रखा जाएगा।’
-डा. अशोक कुमार, सीएमएस, लोहिया पुरुष अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed