{"_id":"611e89f045e7402ec316c934","slug":"embezzlement-of-2-48-crore-in-hdb-report-against-seven-people-including-sales-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: एचडीबी में 2.48 करोड़ का गबन, सेल्स प्रबंधक समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट, बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: एचडीबी में 2.48 करोड़ का गबन, सेल्स प्रबंधक समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट, बड़ा खुलासा
Thu, 19 Aug 2021 10:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:14 PM IST
सार
आरोपियों ने एक ट्रैक्टर एजेंसी का फर्जी तरीके से कोड बना लिया। ग्राहकों के आधार कार्ड भी गलत तरीके से बनवाए गए। जालसाजों ने ट्रैक्टर डीलर का खाता भी अलग-अलग बैंकों में बदलवा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में फर्जी पत्रावलियां तैयार करके 51 लोगों को 2.48 करोड़ रुपये का ऋण देने के मामले में सेल्स प्रबंधक समेत 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इससे कर्मियों में हड़कंप मच गया है। नामजद अधिकारी व कर्मचारी भूमिगत हो गए हैं।
शहर के बढ़पुर स्थित बैंकिंग वित्तीय संस्था एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज में 51 लोगों को ट्रैक्टर के लिए कर्ज दिया गया था। किस्त जमा न होने पर कलेक्शन मैनेजर ने कर्ज लेने वालों से संपर्क किया। इसमें पता चला कि जिनके नाम कर्ज लिया गया है उनके पास ट्रैक्टर ही नहीं है।
जिनके पास ट्रैक्टर मिला, उन्होंने किसी दूसरी एजेंसी से काफी पहले कर्ज लिया था। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि कुछ लोगों ने कर्ज के लिए केवल आवेदन किया था, उन्हें कर्ज दिया तो नहीं गया लेकिन उनके नाम दर्ज जरूर कर दिया गया।
विज्ञापन
कानपुर के किदवईनगर निवासी कलेक्शन मैनेजर सचिन मिश्रा ने मैनपुरी के बेवर थाने के गांव टोंडरपुर निवासी सेल्स प्रबंधक प्रशांत दुबे, फतेहगढ़ के मोहल्ला जाफरी निवासी शोभित सक्सेना, बसंतपुर संकिसा निवासी अनुज कुमार, आगरा के सिकंदरा स्थित आवास विकास कालोनी निवासी हिमांशु, कानपुर के सर्वोदयनगर निवासी ऋषि भट्ट, फतेहगढ़ के धर्मेंद्र, रविप्रताप समेत अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
तहरीर में आरोप है कि आरोपियों ने एक ट्रैक्टर एजेंसी का फर्जी तरीके से कोड बना लिया। ग्राहकों के आधार कार्ड भी गलत तरीके से बनवाए गए। जालसाजों ने ट्रैक्टर डीलर का खाता भी अलग-अलग बैंकों में बदलवा दिया। सचिन ने कहा कि जांच चल रही है। फर्जी लोन देने वालों की संख्या और रकम बढ़ सकती है।