फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ellection

जिला योजना समिति के चुनाव को नामांकन आज

Thu, 26 Aug 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
ellection
फर्रुखाबाद। जिला योजना समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन किया गया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिला योजना समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए तीन सितंबर को मतदान है। इसके लिए कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में 27 अगस्त को नामांकन किया जाएगा। 16 पदों पर चुनाव होगा। इसके लिए जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कुल 30 जिला पंचायत सदस्यों को मतदान करना है।
इन्हीं में से समिति के सदस्य चुने जाने हैं। कलक्ट्रेट के दोनों ओर डीएन कालेज व जीजीआईसी के सामने बैरियर लगाने के साथ फोर्स की तैनाती की गई है। वहीं डीएम न्यायालय में बने नामांकन कक्ष के प्रवेश द्वार पर इंस्पेक्टर व दरोगा सहित 13 पुलिस कर्मी, डीएम कक्ष के सामने परिसर में दो दरोगा सहित 10, उत्तर की ओर दरोगा सहित छह व मीटिंग हाल की और आठ पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन

इसके अलावा डीएम न्यायालय कक्ष की गैलरी में आठ, कलक्ट्रेट गेट पर 17, गेट के उत्तर व दक्षिण तरफ 11-11 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही मजिस्ट्रेट ड्यूटी में भी अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed