फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Electricity workers demonstrated for two hours

बिजली कर्मियों ने दो घंटे काम बंद कर किया प्रदर्शन

Fri, 05 Feb 2021 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers demonstrated for two hours
भोलेपुर स्थित खंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर बिजली कर्मियों ने दो घंटे काम बंदकर धरना प्रदर्शन किया। मांगे पूरी न होने पर आंदोलन पांच अप्रैल तक चलेगा। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता को संगठन के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन

राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार को कर्मियों ने तीन से पांच बजे तक काम बंद रखा। उन्होंने अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि यांत्रिक संवर्ग के कर्मियों की वेतन विसंगतियां, प्रोमोशन व पद नाम दिए जाने समेत कई मांगें सरकार के सामने रखी गईं थीं।
विज्ञापन

ऊर्जा प्रबंधक के उच्च अधिकारियों की मनमानी के कारण संगठन की कोई भी मांग पूरी नहीं हुई। इस कारण प्रदेश व्यापी आंदोलन शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है। पांच फरवरी 1882 को संघ को तत्कालीन उत्तर प्रदेश विद्युत बोर्ड द्वारा कैडर संघ के रूप में स्थापना हुई थी। इस कारण मान्यता दिवस की 39वीं वर्षगांठ से आंदोलन शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि अब यह आंदोलन पांच अप्रैल तक चलेगा। चरणवार आंदोलन के संबंध में अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन दिया गया है। इस दौरान राजीव कुमार, अंशुल दिवाकर, रमेश कुमार, अरविंद कटियार, आशीष गुप्ता, अमित शर्मा, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed