{"_id":"668713fd4418872fe105114f","slug":"electricity-supply-to-110-villages-was-disrupted-for-two-hours-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-113072-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दो घंटे 110 गांवों की बिजली आपूर्ति रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दो घंटे 110 गांवों की बिजली आपूर्ति रही बाधित
विज्ञापन
शमसाबाद। हजियांपुर उपकेंद्र की मशीनों में खराबी होने के चलते गुरुवार को 110 गांवों की बिजली आपूर्ति दो घंटे तक बंद रही। कर्मचारियों ने दोपहर बाद मशीनें ठीक कर आपूर्ति चालू की।
गुरुवार दोपहर एक बजे हजियांपुर उपकेंद्र की इनकमिंग और आउट गोइंग मशीनें खराब हो गईं। इसके चलते उपकेंद्र को बंद कर बिजली कर्मचारियों ने मशीनों को ठीक करना शुरू किया। उपकेंद्र बंद होने से 110 गांवों की आपूर्ति बंद हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मशीनों को ठीक किया जा सका। दोपहर करीब तीन बजे हजियांपुर उपकेंद्र चालू कर आपूर्ति बहाल की गई।
अवर अभियंता जुनैद आलम ने बताया कि हजियांपुर उपकेंद्र की इनकमिंग और आउटगोइंग मशीनें बरसात में नमी आने के चलते खराब हो गई थीं। दोनों मशीनें ठीक कर आपूर्ति चालू कर दी गई है।