{"_id":"68c467d25731cd371702bd8e","slug":"electricity-of-more-than-100-villages-will-remain-off-for-10-hours-for-10-days-from-today-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-129796-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आज से दस दिन 10 घंटे बंद रहेगी 100 से अधिक गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आज से दस दिन 10 घंटे बंद रहेगी 100 से अधिक गांवों की बिजली
Sat, 13 Sep 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। 400 केवी फर्रुखाबाद-बदायूं लाइन निर्माण के चलते सब डिवीजन नवाबगंज-नीबकरोरी द्वितीय से जुड़े 11 केवी पीटीडब्ल्यू नवाबगंज फीडर 10 दिन के लिए 10 घंटे बंद रहेगा। इससे 100 से अधिक गांवों में बिजली गुल रहेगी।
ग्रीन एनर्जी कॉरीडोर द्वितीय योजना के तहत 400 केवी फर्रुखाबाद-बदायूं लाइन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते 13 से 22 सितंबर तक नवाबगंज-नीबकरोरी द्वितीय सब डिवीजन के 11 केवी पीटीडब्ल्यू नवाबगंज की लाइन सुबह आठ से सायं छह बजे तक बंद रहेगी। 11 केवी लाइन बंद होने से ब्लॉक नवाबगंज क्षेत्र के करीब 100 से ज्यादा गांवों के उपभोक्ताओं को दस दिन तक दिन में बिजली आपूर्ति नहीं मिलेगी।
उप खंड अधिकारी हरिवंश कुंतल ने बताया कि 400 केवी फर्रुखाबाद-बदायूं लाइन निर्माण के चलते 11 केवी पीटीडब्ल्यू नवाबगंज की लाइन का शटडाउन 10 दिनों तक सुबह आठ से सायं छह बजे तक लिया जाएगा।
विज्ञापन
आज छह घंटे बंद रहेगा याकूतगंज उपकेंद्र
फर्रुखाबाद। 33 केवी लाइन को बाधित करने वाले पेड़ों की छंटाई शनिवार को कराई जाएगी। इसके चलते याकूतगंज उपकेंद्र सुबह सात से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगा। अवर अभियंता अजीत राजपूत ने बताया कि लाइन को छू रहे पेड़ों के डालों की छंटाई के चलते उपकेंद्र बंद रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग का आह्वान किया। (संवाद)