फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Electricity of 300 villages went out for four hours due to breakage of 33 thousand KV line.

Farrukhabad News: गंगा किनारे के 14 गांवों तक पहुंचा बाढ़ का पानी

Tue, 30 Jul 2024 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Electricity of 300 villages went out for four hours due to breakage of 33 thousand KV line.
अमृतपुर। नरौरा बैराज से रविवार से सोमवार तक 24 घंटे में चार लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर चेतावनी बिंदु से 25 सेमी. दूर रह गया है। गंगा के आसपास बसे 14 से अधिक गांवों में पानी घुसने लगा है। इससे लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

गंगा में नरौरा बैराज से रविवार से सोमवार सुबह तक 24 घंटे में 4,38,844 क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है। सोमवार सुबह 1.54 लाख क्यूसेक पानी फिर छोड़ा गया। इससे गंगा के जलस्तर में 35 सेमी. की बढ़ोतरी हो गई। जलस्तर 136.00 मीटर से बढ़कर 136.35 मीटर पर पहुंच गया, जबकि चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर है। मंगलवार सुबह तक चेतावनी बिंदु पार करने की आशंका है।
विज्ञापन

गंगा का पानी तेजी से गांवों की तरफ बढ़ रहा है। लायलपुर, जोगराजपुर, कुसुमापुर, कुतुलूपुर, सबलपुर, आशा की मडैया, उदयपुर, तीसराम की मडैया, ऊगरपुर, सुंदरपुर, कछुआ गाढ़ा, सैदापुर, करनपुर घाट, कुंडरी सारंगपुर आदि गांवों के पास पानी पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सबलपुर और प्राथमिक विद्यालय जोगराजपुर में पानी पहुंच गया है। पिछली साल बाढ़ में कटी तीसराम की मडैया जाने वाली सड़क पर करीब दो फीट पानी चल रहा है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत है।
रामगंगा का जलस्तर 134.95 मीटर से बढ़कर 135.00 मीटर पर पहुंच गया। खो हरेली रामनगर बैराज से 3,453 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। तहसीलदार करमवीर सिंह ने बताया कि बाढ़ से अभी कोई गांव प्रभावित नहीं है। गांव तीसराम की मड़ैया में एक नाव लगा दी है। सभी बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं। शरणालय में आने वाले पीड़ितों के लिए पूरी व्यवस्था है।
---------
फोटो- 25,
कंपिल क्षेत्र के नौ गांवों में घुसा पानी, फसलें भी नष्ट
कंपिल। गंगा में पानी की हो रही तेजी से बढ़ोतरी की वजह से बाढ़ का पानी गांवों में घुस गया है। अभी तक पलीतपुरा, पथरामई, पुन्थर, हमीरपुर मजरा जाटी, शाहपुर गंगपुर, इकलहरा, मन्तपुरा, जटा, शेखपुर आदि गांव जलमग्न हो गए। गंगा की धार पथरामई गांव के पास से बह रही है। हजारों बीघा खेतों में खड़ी फसलें गंगा में समा गईं। अब घरों की तरफ कटान तेजी से बढ़ रहा है। पिछले साल की बाढ़ में आधा गांव कट चुका है। प्रशासन ने गांव को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया। गंगा में तेजी से पानी बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत है।

एसडीएम कायमगंज रविंद्र कुमार का फोन रिसीव नहीं हुआ। नायब तहसीलदार मनीष वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के लेखपालों को बाढ़ पीड़ितों की सूची बनाने के आदेश दिए हैं। गांव रौकरी में बनी बाढ़ राहत चौकी पर लोग संपर्क कर सकते हैं। कस्बे में जैन श्वेतांबर मंदिर और बीडीएस इंटर कॉलेज में बाढ़ शरणालय बनाए गए हैं। यहां रहने खाने की व्यवस्था है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed