फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Electricity of 300 villages remained closed overnight

तीन सौ गांवों की रात भर बिजली रही बंद

Mon, 19 Jul 2021 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Electricity of 300 villages remained closed overnight
रात भर बंद रही 300 गांवों की बिजली
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। रिमझिम बारिश से 33 केवी लाइन में आए फाल्ट से गंगापार क्षेत्र के 300 गांवों की बिजली रात भर गुल रही। सुबह फाल्ट ठीक होने पर गांवों की बिजली चालू हुई।
रविवार रात को बारिश होने से गंगापार क्षेत्र के राजेपुर, सलेमपुर, तहसील व अमृतपुर विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फाल्ट आ गया। इससे 300 गांवों की बिजली बंद हो गई। रात भर रुक-रुक का बारिश होने से फाल्ट ठीक नहीं हो सके।
विज्ञापन

कमालगंज में रात में एक पेड़ गिरने से पीटीडब्लू (निजी नलकूप) के फीडर बंद हो गए। सुबह होने पर 33 केवी लाइन के फाल्ट को कर्मचारियों ने सही किया। इसके बाद गंगापार क्षेत्र के गांवों की बिजली चालू हुई। कमालगंज के भी बंद पीटीडब्लू फीडर भी सुबह चालू कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल बाबू को कायमगंज का मिला अतिरिक्त चार्ज
फर्रुखाबाद। एक्सईएन ग्रामीण राहुल बाबू कटियार को कायमगंज खंड कार्यालय का अतिरिक्त चार्ज मिला है। उन्होंने सोमवार को कार्यभार संभाल कर एसडीओ, जेई व कर्मचारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने ट्रिपिंग की समस्या के निस्तारण के लिए अवर अभियंताओं को विद्युत लाइनों के पास जो पेड़ की डालें हैं, उनकी छंटाई कराने के निर्देश दिए हैं। दस हजार से एक लाख तक के बकायेदारों के कनेक्शन काटने और राजस्व वसूली करने को अभियान शुरू कराया गया। पहले दिन करीब पांच सौ उपभोक्ताओं के कनेक्शन बकायेदारी में काटे गए। इसमें से दो सौ उपभोक्ताओं ने बिल भुगतान कर दिया।
बिजली कानून संशोधन बिल के विरोध में प्रदर्शन
फर्रुखाबाद। बिजली कानून संशोधन बिल 2021 को संसद के मानसूत्र सत्र में पारित कराए जाने की कवायद का अधिकारी व कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। सोमवार को एनसीसीओईई के आह्वान पर अधिकारी व कर्मचारियों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया।
संपूर्ण ऊर्जा क्षेत्र के निजीकरण करने के लिए केंद्र सरकार संसद के मानसून सत्र में बिजली कानून संशोधन बिल 2021 को एक तरफा पारित कराने की कवायद में लग गई है। इसका राष्ट्रीय समन्वय समिति नेशनल ओआर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्टिसिटी कंप्लाईज एंड इंजीनियर्स (एनसीसीओईई) के आह्वान पर अधिकारी व कर्मचारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया है।
सोमवार को डिवीजन कार्यालय भोलेपुर में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति जिला संयोजक एसडीओ जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। तीन से पांच बजे तक काम बंद रखकर बिजली कानून संशोधन बिल को संसद के मानसून सत्र में पास न किए जाने की मांग उठाई।

एसडीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि एनसीसीओईई के राष्ट्रीय पदाधिकारी केंद्रीय विद्युत मंत्री आरके सिंह को दिल्ली में ज्ञापन देंगे। 10 अगस्त को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। केंद्र सरकार ने 10 अगस्त के पहले संसद में बिल रखा तो देश भर के बिजली कर्मी उसी दिन हड़ताल करेंगे। इस दौरान अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed